Breaking Newsभारत

गुरुग्राम : रीग्नाइट इंडिया फाउंडेशन को सामाजिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिला सम्मान

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम

रीग्नाइट इंडिया फाउंडेशन को सामाजिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिला सम्मान

शहर की लोकप्रिय समाजसेवी संस्था रीग्नाइट इंडिया फाउंडेशन को आज *नारी प्रभा सम्मान से सम्मानित किया गया । यह समारोह बी प्रभा संस्था द्वारा आज द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज में आयोजित किया गया ।समारोह में सुलभ शौचालय संस्था की वर्तमान अध्यक्ष नित्या पाठक एवं सी आर पी एफ के डी आई जी परमा शिवम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्या डॉ पुष्पा अंतिल ने की । उन्होंने बी प्रभा फाउंडेशन के चेयरमैन अरविंद चंदन और प्रियंका द्विवेदी की सराहना करते हुए कहा कि हमारे कॉलेज में महिलाओं का सम्मान ऐसे ही निरंतर होते रहना चाहिए ।डॉ पुष्पा अंतिल ने सभी महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया । परमा शिवम् ने महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर रहने के लिए अभिप्रेरित किया । रीग्नाइट इंडिया फाउंडेशन की ओर से इसकी संस्थापिका पुष्पा गौड़ ने यह सम्मान प्राप्त किया । बताते चलें कि हाल ही में इस संस्था ने पांचवी बार मेगा हेल्थ कैम्प लगा कर गुरुग्राम में अपनी अच्छी पहचान बना ली है । डॉ अंतिल ने बताया कि शिक्षा,पर्यावरण नशा मुक्ति आदि विभिन्न क्षेत्रों में रिग्नाइट इंडिया फाउंडेशन का विशेष योगदान दिखायी देता है ।मंच संचालन करते हुए प्रो डॉ ऋतु तोमर ने बारी बारी सभी महिलाओं को मंच पर आमंत्रित किया जिनके परामिलिट्री फोर्सेज की वीरांगनाएं भी शामिल थी । इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्रालय के मनोनीत सदस्य कृष्ण गौतम और सिक्स सिग्मा के सी ई ओ प्रदीप भारद्वाज ने भी गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में शिरकत की । कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर लीलमणी गौड़ को भी विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था । सरकारी तंत्र से अलका हुड्डा और ओम स्वीट के मैनेजिंग डायरेक्टर ओमप्रकाश कथूरिया ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया । ख़ान पान की व्यवस्था लाला जी की रसोई के नाम से विख्यात एम थ्री एम फाउंडेशन की एक संस्था ने की । कॉलेज का आर के हॉल खचाखच भरा हुआ था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button