गुरुग्राम : राम नगर मंदिर समिति (सांझेदारी) द्वारा Indian Red Cross Society ब्लड सेंटर, संसद मार्ग, नई दिल्ली एवं Sarvesham Manglam Foundation के सहयोग से आज राम नगर मंदिर परिसर के बाहर एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम
राम नगर मंदिर समिति (सांझेदारी) द्वारा Indian Red Cross Society ब्लड सेंटर, संसद मार्ग, नई दिल्ली एवं Sarvesham Manglam Foundation के सहयोग से आज राम नगर मंदिर परिसर के बाहर एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें 74 से अधिक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल प्रस्तुत की।
इसके साथ ही Medanta Foundation के सहयोग से एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें 200 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई और इसका लाभ प्राप्त किया।
राम नगर मंदिर समिति के प्रधान श्री दीवान अरोड़ा ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं सहयोगी संस्थाओं का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
प्रधान, राम नगर मंदिर समिति



