Breaking Newsभारत

गाजीपुर : 14 मार्च को गाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत, हजारों वादों के निस्तारण का लक्ष्य

14 मार्च को गाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत, हजारों वादों के निस्तारण का लक्ष्य

गाजीपुर, 09 फरवरी। माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद गाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह आयोजन जनपद न्यायालय गाजीपुर, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद, ग्राम न्यायालय जखनियाँ व जमानियाँ के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में भी किया जाएगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर की सचिव (पूर्णकालिक) श्रीमती अर्चना ने बताया कि पूर्व की भांति माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के माध्यम से किया जाएगा। इसमें उत्तराधिकार प्रमाण पत्र से संबंधित प्रकरण, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई. एक्ट, स्टाम्प व पंजीयन वाद, मोटर वाहन अधिनियम के वाद, चकबंदी, श्रम, उपभोक्ता फोरम, बाट-माप प्रचलन अधिनियम, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी से संबंधित वाद शामिल हैं।उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सुलह-समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवादों को परिपक्व कर अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय का लाभ मिल सके।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने लंबित वादों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराकर इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button