Breaking Newsभारत

गुरुग्राम : खोखरा जोहड़ हनुमान मंदिर में फूलों की होली धूमधाम से मनाई, समाजसेवी मयंक शर्मा ने दिया भाईचारे और जल संरक्षण का संदेश

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम

खोखरा जोहड़ हनुमान मंदिर में फूलों की होली धूमधाम से मनाई, समाजसेवी मयंक शर्मा ने दिया भाईचारे और जल संरक्षण का संदेश

वजीराबाद सेक्टर-43 स्थित खोखरा जोहड़ प्राचीन हनुमान मंदिर में होली का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में परम पूजनीय नंद बाबा जी महाराज के सानिध्य में भक्तों ने फूलों और रंगों की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

समाजसेवी मयंक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी मंदिर में फूलों की होली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और युवाओं ने भाग लिया। सभी ने मिलकर भक्ति और उल्लास के साथ होली का आनंद लिया। मयंक शर्मा ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इस दिन लोगों को पुरानी रंजिशों और मनमुटाव को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाना चाहिए और समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश देना चाहिए। उन्होंने जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि आज के समय में पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है, इसलिए होली जैसे पर्वों पर पानी की बर्बादी से बचना चाहिए और अधिक से अधिक फूलों तथा प्राकृतिक रंगों से होली मनानी चाहिए। इस दौरान मयंक शर्मा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हिंदू संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं। युवाओं को अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करते हुए समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में आगे आना चाहिए।

मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्तों ने भजन-कीर्तन के साथ फूलों की होली खेली और सभी ने मिलकर खुशियों का यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button