Breaking Newsभारत

गुरुग्राम : कॉलेज में खेली गई “फूलों की होली” प्रेम, रंग और भाईचारा का प्रतीक

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम

कॉलेज में खेली गई “फूलों की होली” प्रेम, रंग और भाईचारा का प्रतीक

गुरुग्राम के सेक्टर 34 में स्थित DPG ITM Engg College के प्रांगण में रंगोत्सव के त्योहार पर फूलों की होली खेली गई। जिसमें गुरुग्राम के जाने माने नृत्य कलाकारों ने राधा-कृष्ण के रूप में अपनी प्रस्तुति देकर समारोह को यादगार बनाया। इस दौरान संस्था के वाइस चेयरमैन श्री बिजेंदर गहलोत जी और कॉलेज की एमडी डॉ प्रीति गहलोत जी एवं डायरेक्टर प्रो आर सी कुहाड़ जी ने सभी को होली की शुभकामनाएँ प्रेषित की और सभी को रंगों का यह पर्व मिल-जुलकर मनाने का संदेश दिया।
कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर डॉ मुकेश यादव जी ने बताया कि होली का त्योहार हमारे जीवन में सामाजिक एकता, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करता है। भारतीय संस्कृति की यही एक खूबसूरती है कि हम त्योहारों पर आपसी मनमुटाव भुलाकर एक हो जाते हैं। रजिस्ट्रार प्रोफेसर टीआर नरूला जी ने बताया कि वैसे तो यह त्योहार रंगों का त्योहार है परंतु पक्के रंगों में तरह तरह के केमिकल मिले होते हैं और ये पक्के रंग हानिकारक होते हैं इसलिए पक्के और पानी में घुलने वाले रंगों से हमें परहेज करना चाहिए और हमें सूखे रंगों यानि गुलाल और अबीर से होली खेलना चाहिए, संभव हो तो फूलों से होली खेलना चाहिए।
संस्था के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट श्री सुरेन्दर गहलोत जी ने कॉलेज के स्टाफ और विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली का त्योहार सभी के जीवन में ख़ुशियाँ लेकर आए, सबका जीवन रंगीन हो और सभी के परिवार में सुख, समृद्धि, उल्लास एवं आपसी प्रेम के अनगिनत रंग भर दे। होली पर्व के इस अवसर पर मंच का संचालन डॉ रिम्मी सिंह और वंदना कौशिक जी ने किया।

इस अवसर पर कॉलेज की डीन डॉ सारिका चौधरी, एसोसिएट डीन डॉ अमन जटैन, टीपीओ स्वाती भारद्वाज, एचओडी डॉ सोनू राणा, डॉ अभि बंसल, डॉ सिम्पी मेहता, डॉ देवजनी बनर्जी भट्टाचार्या, डॉ सपना डडवाल, रश्मि वर्मा, डॉ हिमानी गुप्ता, डॉ लीना शर्मा, डॉ धनन्जय, डॉ ममता, डॉ शालू खंडेलवाल, डॉ अंजू रानी, डॉ प्रीति शर्मा, आशीष ढिल्लन, मिस नीरज, अविक्षित शर्मा, नेहा शर्मा, मिस रीटा, भूदेव दीक्षित, रमेश चन्द्र, आकाश शर्मा, विकास वधावन, नीतू रानी, सुनैना, कृतिका आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button