Breaking Newsभारत

गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा जी ने वार्ड-36 के अशोक विहार फेस-3 में सीवर लाइन एवं सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र

गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा जी ने वार्ड-36 के अशोक विहार फेस-3 में सीवर लाइन एवं सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

इस योजना के तहत नंदी धाम गऊशाला मेन रोड पर बड़ी सीवर लाइन बिछाने के साथ-साथ जे ब्लॉक, अशोक विहार फेस-3 की गली नंबर-16 में सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन भी सुगम होगा।

इस अवसर पर रेखा सैनी, ग्रीवेंस कमेटी सदस्य गुरुग्राम मुकेश शर्मा, जे ब्लॉक की आरडब्ल्यूए, नगर निगम के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत कर विधायक मुकेश शर्मा जी के प्रति अपना विश्वास प्रकट किया।

अपने संबोधन में मुकेश शर्मा जी ने सभी क्षेत्रवासियों एवं परिवारजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में जनता के सुझाव और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि गुरुग्राम में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और हर नागरिक की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button