गुरुग्राम : उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने किया जिला रेड क्रॉस सोसाइटी रोहतक का औचक निरीक्षण

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम
उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने किया जिला रेड क्रॉस सोसाइटी रोहतक का औचक निरीक्षण

आज भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश में गिलानी द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी रोहतक का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण उपरांत जिला रेड क्रॉस की सहयोगी संस्थाओं के साथ बातचीत की बातचीत के दौरान उपाध्यक्ष ने सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से अपील करते हो कहा कि वह रेड क्रॉस द्वारा चलाई जा रही सभी गतिविधियों के साथ जोड़कर कंधे से कंधा मिलाकर काम करें। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी द्वारा भविष्य में आरंभ किए जाने वाले नई परियोजनाओं के बारे में अवगत कराया इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि कई वर्षों से सभी रेड क्रॉस शाखों का पंचायत का पैसा नहीं आरंभ आ रहा था परंतु उनके द्वारा दिए गए प्रयासों से अब भविष्य में पंचायत फंड से जिला शाखाओं से राशि आने लगेगी।
इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने रेड क्रॉस समिति के सभी अधिकारियों में एवं कर्मचारियों की बैठक करी तथा बैठक में सभी को अपना कार्य समय पर करने तथा मेहनत और लगन से करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी रोहतक द्वारा चलाए जा रहे ही कामकाजी महिला आवास का भी निरीक्षण किया तथा सचिव को कामकाजी महिला आवास की कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ-साथ रेड क्रॉस द्वारा संचालित स्वर्ण स्कूल का भी निरीक्षण किया और वहां के कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा प्राथमिक प्राथमिक चिकित्सा प्राप्त कर रहे आवेदकों के पास भी गए और उनको प्राथमिक चिकित्सा का प्रवक्ता बनने के लिए प्रेरित किया।



