Breaking Newsभारत

गाजीपुर : UPSI भर्ती परीक्षा की तैयारियों का एसपी ने किया औचक निरीक्षण

UPSI भर्ती परीक्षा की तैयारियों का एसपी ने किया औचक निरीक्षण

गाजीपुर। आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस उप-निरीक्षक (UPSI) नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने गुरुवार को परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। 12 मार्च 2026 को थाना मरदह क्षेत्र के शांति निकेतन इंटर कॉलेज, बरही स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की तथा प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की चहारदीवारी और अन्य सुरक्षा मानकों का भी अवलोकन किया ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था की संभावना न रहे।

इस अवसर पर थाना प्रभारी मरदह और परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी और सभी व्यवस्थाएं पूरी सतर्कता के साथ संचालित हों।

पुलिस अधीक्षक ने परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

साथ ही सोशल मीडिया सेल और स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए, ताकि अफवाहों और अनुचित साधनों के प्रयोग पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी कि परीक्षा में व्यवधान डालने वाले असामाजिक तत्वों और सॉल्वर गैंग के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button