Breaking Newsभारत

गाजीपुर : UP कॉलेज हत्याकांड: शासन ने दी 5 लाख की सहायता, MLC विशाल सिंह चंचल के प्रयास से जिला पंचायत सदस्य ने दी चेक

गाजीपुर

UP कॉलेज हत्याकांड: शासन ने दी 5 लाख की सहायता, MLC विशाल सिंह चंचल के प्रयास से जिला पंचायत सदस्य ने दी चेक

गाजीपुर। यूपी कॉलेज हत्याकांड में मारे गए दुबैठा निवासी सूर्य प्रताप सिंह के परिजनों को आखिरकार शासन की ओर से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर दी गई। यह सहायता माननीय एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।

बताया जाता है कि घटना के बाद एमएलसी विशाल सिंह चंचल स्वयं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे, जहां उन्होंने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपने स्तर से भी 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी थी। साथ ही उन्होंने शासन से अतिरिक्त सहायता दिलाने का आश्वासन दिया था।

इसी क्रम में एमएलसी ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी गाजीपुर को पत्र लिखकर आर्थिक मदद की मांग की थी। उनके पत्र का संज्ञान लेते हुए शासन ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत कर दी।

एमएलसी के निर्देश पर यह सहायता राशि ADM और जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह की उपस्थिति में पीड़ित परिवार को चेक के रूप में सौंपी गई।

वहीं मृतक सूर्य प्रताप सिंह के पिता ने इस दौरान आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक परिवार को न्याय नहीं मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button