Breaking Newsभारत

गाजीपुर : 15 मार्च को जिला पंचायत सभागार में होगा प्रेस क्लब गाजीपुर का होली मिलन समारोह

15 मार्च को जिला पंचायत सभागार में होगा प्रेस क्लब गाजीपुर का होली मिलन समारोह

गाजीपुर, 12 मार्च 2026। प्रेस क्लब गाजीपुर के तत्वावधान में आगामी 15 मार्च (रविवार) को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार, गाजीपुर में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रेस क्लब गाजीपुर की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल उपस्थित रहेंगे।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिले के कई गणमान्य नागरिक, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। समारोह के दौरान प्रेस क्लब गाजीपुर के सभी सदस्यों को परिचय पत्र (आईडी कार्ड) भी वितरित किए जाएंगे।प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने जिले के पत्रकारों एवं आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में समय से पहुंचकर होली मिलन समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button