Breaking Newsभारत

गाजीपुर : होली से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, 1799 किलो अमूल पाम ऑयल सीज

होली से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, 1799 किलो अमूल पाम ऑयल सीज

गाजीपुर, 26 फरवरी 2026। आगामी होली पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभिसूचना आधारित इस अभियान के तहत कुल 02 नमूने संग्रहित किए गए तथा बड़ी मात्रा में खाद्य तेल सीज किया गया।जांच के दौरान दिलदारनगर, वार्ड नं०-09, गाजीपुर स्थित दीपक कुमार साहू के प्रतिष्ठान मेसर्स माँ दुर्गा भंडार से सुपर रिफाइंड पाम ऑयल (अमूल ब्राण्ड) का 01 नमूना लिया गया। नमूना संग्रह के उपरांत 1799 किलोग्राम सुपर रिफाइंड पाम ऑयल (अमूल ब्राण्ड), जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,15,880 बताई गई है, को सीज कर दिया गया।इसी क्रम में दिलदारनगर पावर हाउस के पास स्थित राजेश प्रसाद गुप्ता के प्रतिष्ठान गहमरी स्वीट कॉर्नर से खोया का 01 नमूना संग्रहित किया गया।संग्रहित सभी नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ०प्र० को परीक्षण हेतु प्रेषित किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।नमूना संग्रह एवं प्रवर्तन की पूरी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, गाजीपुर विभाग की टीम द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button