Breaking Newsभारत

गाजीपुर : हिस्ट्रीशीटर समेत महिला साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार: कार व नकदी बरामद—खाते के 70 हजार भी फ्रीज

गाजीपुर

हिस्ट्रीशीटर समेत महिला साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार: कार व नकदी बरामद—खाते के 70 हजार भी फ्रीज

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में नन्दगंज पुलिस ने जोरदार कार्रवाई करते हुए एक वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त और उसकी महिला सहयोगी को दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक चार पहिया वाहन और 30 हजार रुपये नकद बरामद किए, जबकि 70 हजार रुपये बैंक खाते में होल्ड (फ्रीज) करा दिए गए। इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के बीच खलबली मच गई है।
सोमवार को उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराह टीम पहलवानपुर पुलिया पर सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान थाना नन्दगंज पर दर्ज मु0अ0सं0 111/2026 से जुड़े वांछित अभियुक्त भरत सिंह (46 वर्ष) निवासी औड़िहार थाना सैदपुर और अभियुक्ता स्नेहलता सिंह (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी ने खोले कई राज:

पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार (नं0 UP61AK6744) बरामद की। साथ ही भरत सिंह के पास से 18,000 रुपये और स्नेहलता सिंह के पास से 12,000 रुपये नकद मिले। इसके अलावा अभियुक्ता के बैंक खाते में मौजूद 70,000 रुपये को भी तत्काल होल्ड करा दिया गया, जिससे मामले की गंभीरता साफ झलकती है।

हिस्ट्रीशीटर का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड:

गिरफ्तार अभियुक्त भरत सिंह कोई नया नाम नहीं है, बल्कि उस पर लूट, डकैती, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस जैसे संगीन मामलों में दर्जनों मुकदमे पहले से दर्ज हैं। ऐसे अपराधी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस का साफ संदेश, अब बचना मुश्किल:

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। नन्दगंज पुलिस की इस सख्ती ने साफ कर दिया है कि अब अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह सुरक्षित नहीं है।

टीम का दमदार रोल:

इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव के साथ महिला आरक्षी अनीता राव सहित थाना नन्दगंज की टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button