गाजीपुर : हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर जखनियां मंडल प्रथम में बैठक संपन्न

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।08/08/025को
हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर जखनियां मंडल प्रथम में बैठक संपन्न
जखनियां (गाजीपुर)। हर घर तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जखनियां मंडल प्रथम के अंतर्गत सनशाइन स्कूल में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष व तिरंगा यात्रा के संयोजक अखिलेश सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हर वर्ष पार्टी कार्यकर्ता आमजन के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर वीर सपूतों को नमन करते हैं। यह यात्रा देश की एकता और अखंडता के प्रति संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हासिल कर विश्व को अपनी सैन्य क्षमता का परिचय दिया है। स्वदेश निर्मित हथियारों और मिसाइलों से भारतीय सेना ने दुश्मन देश को करारा जवाब देकर गर्व का क्षण प्रदान किया है।
मंडल संयोजक एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार से पहले एक धारणा थी कि केवल एक सत्ताधारी परिवार ने देश को स्वतंत्र कराया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने देश के उन वीर सपूतों की गाथा जन-जन तक पहुंचाई, जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा को भव्यता के साथ निकालकर हर घर पर तिरंगा फहराना हमारा कर्तव्य है।
बैठक में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर और मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने 13 अगस्त को जखनियां में होने वाली तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, महामंत्री पियूष सिंह, पंकज सिंहा, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलू सिंह, पारस पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, उमाशंकर राजभर, मंडल मंत्री आजाद राजभर, बेचू सिंह, सुबेंद्र, हृदय नारायण, नंदलाल प्रजापति, धर्मेंद्र कुशवाहा, गप्पू समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।