गाजीपुर : हनुमान जयंती पर कुडिंला के प्राचीन शिव मंदिर में विशाल भंडारा, देर रात तक हुआ रामायण पाठ

हनुमान जयंती पर कुडिंला के प्राचीन शिव मंदिर में विशाल भंडारा, देर रात तक हुआ रामायण पाठ
श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद, धार्मिक आयोजन में उमड़ी ग्रामीणों की आस्था

गाजीपुर, 02 अप्रैल 2026 जनपद के विकासखंड जखनिया अंतर्गत ग्राम सभा कुडिंला स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर पर हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया।मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच संध्या समय रामायण पाठ का आयोजन भी मंदिर समिति की ओर से कराया गया, जो देर रात तक चलता रहा। आयोजन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था सर्वदेव कुशवाहा एवं अरुण गुप्ता द्वारा की गई। वहीं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री दिनेश सिंह यादव की देखरेख में कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अरुण गुप्ता, चंदन गुप्ता, चंदन शर्मा, महत्तिम यादव, योगेश यादव, संतोष यादव, अमित यादव सहित ग्राम सभा के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



