Breaking Newsभारत

गाजीपुर : सेना की गाड़ी और पिकअप में टक्कर, जवान की मौतः झांसी में फायरिंग रेंज से लौटते समय हादसा, गाजीपुर का जवान शहीद

सेना की गाड़ी और पिकअप में टक्कर, जवान की मौतः झांसी में फायरिंग रेंज से लौटते समय हादसा, गाजीपुर का जवान शहीद

गाजीपुर। जनपद के मनिहारी क्षेत्र के ग्राम सभा शाहपुर शमशेर खान के वीर सपूत शहीद हरिकेश यादव का झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के खैलार गांव में सोमवार सुबह 5:30 बजे सेना के ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान गाजीपुर निवासी हरिकेश के रूप में हुई है। वह बबीना फायरिंग रेंज में अभ्यास के बाद अपनी यूनिट अलवर लौट रहा था। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से हरिकेश को वाहन से निकालकर झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।दुखद सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। देश की रक्षा करते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर सर्वोच्च बलिदान दिया, जिस पर पूरे क्षेत्र को गर्व है, वहीं परिवार और ग्रामीणों के लिए यह गहरा दुःख का क्षण है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद हरिकेश यादव ड्यूटी के दौरान । उनके शहीद होने की खबर जैसे ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, लोगों में शोक और गर्व दोनों की भावना देखने को मिली। ग्रामीणों ने कहा कि हरिकेश यादव बचपन से ही साहसी और देशभक्त स्वभाव के थे तथा सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना उनका सपना था।

बताया जा रहा है कि शहीद हरिकेश यादव का पार्थिव शरीर मंगलवार 10 मार्च 2026 की सुबह 07:00 बजे तक उनके पैतृक निवास ग्राम शाहपुर शमशेर खान पहुंचेगा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
शहीद हरिकेश यादव (45) पुत्र स्वर्गीय बीरबल यादव भारतीय सेना में तैनात थे। उन्होंने वर्ष 2002 में सेना जॉइन की थी।

हरिकेश यादव का विवाह वर्ष 2003 में मधु यादव (42) से हुआ था। उनके परिवार में एक बेटी अर्पिता और एक बेटा हैं। उनके पिता स्व बीरबल यादव और माता मुखिया देवी हैं। हरिकेश अपने अपने तीन भाइयों में दूसरे नम्बर पर थे l

इस हादसे की खबर मिलते ही शाहपुर शमशेर खां गांव सहित पूरे गाज़ीपुर जनपद में शोक व्याप्त हो गया। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button