Breaking Newsभारत

गाजीपुर : सिर कूचकर अधेड़ की निर्मम हत्‍या, इलाके में फैली सनसनी

गाजीपुर

सिर कूचकर अधेड़ की निर्मम हत्‍या, इलाके में फैली सनसनी

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुर गाँव के पास बने कटरे में सो रहे अधेड़ की चेहरे को कूचकर हत्या कर दिया गया मौके पहुँची पुलिस फारेंसिक जाँच करा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिक्षक ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर रमेश पटेल ने बताया की नेवादा गाँव निवासी रामबचन ठाकुर पुत्र घुरहु ठाकुर उम्र 57 वर्ष नेवाद गाँव के रहने वाले थे जो कि हरदासपुर निवासी विमला राय के बने कटरे पर रह कर खेती का काम देखते थे। शुक्रवार की शाम वह प्रतिदिन की तरह भोजन के बाद रात्रि‍ के समय बने कटरे के बरामदे में चौकी पर मच्छरदानी लगा कर सो गये। शनिवार की सुबह लगभग पाँच बजे ग्रामीण सड़क से टहलते हुए जब कटरे की तरफ से गये तो देखा कि खून से लथपथ रामबचन का शव चौकी पर पड़ा हुआ है। इस घटना को देख कर अवाक रह गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कटरा मालिक के लड़के आशीष राय ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। हत्या की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर व चौकी प्रभारी असावर दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाना शुरु कर दिया। पुलिस द्वारा जाँच में सहयोग हेतु फारेसिंक टीम को भी बुलाया गया। घटना स्थल पर पहुँच कर फारेंसिक टीम द्वारा घटना के साक्ष्यों को बारिकी से अध्यन कर एकत्रि‍त किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर पुलिस टीम को निर्देश देते हुये हत्या के सम्बंध में सभी पहलुओं की गहन जाँच करने को कहा। इस सम्बंध में पूछे जाने पर उन्होने बताया की घटना कारित करने वालों की गहनता से जाँच की जा रही है बहुत जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा। रामबचन को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारों द्वारा बेरहमी से किसी भारी वजनदार वस्तु का प्रयोग करते हुये वार किया गया था जिससे उनका चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। शरीर से निकले खुन की छिटे दीवारों पर दिखाई दे रहा था। घटना स्थल पर रोती बिलखती पहुची मृतक की पत्नी मंजु देवी रो-रो कर यह कह रही थी हम लोगों ने किसी का कुछ बिगाडा नही है फिर इनकी जान किसने ले ली। वह बार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही थी। मृतक का पुत्र चंदन ठाकुर द्वारा कुछ लोगों पर आशंका जताते हुये घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही थी। जो मौके पर चर्चा का बिषय बना हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button