Breaking Newsभारत

गाजीपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर में स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला पुरुष में आक्रोश।

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।21/07/025को

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर में स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला पुरुष में आक्रोश।

गाजीपुर।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर क्षितिज सिंह के द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिलाओं को एक आदेश जारी किया गया है जिसमें कहा गया है आप सभी कार्य क्षेत्र में जाकर जीरो टैग उपस्थित एवं व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग के द्वारा अपनी उपस्थिति का सत्यापन कराएं, जबकि यह बिल्कुल अनुचित है क्षेत्र में कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष या महिला जीरो टैग, से अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज कर सकता क्योंकि वह एक क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी है और उसकी जगह सुनिश्चित नहीं है, इस फरमान को जारी करते हुए 2 वर्ष पूर्व परिवार कल्याण निदेशालय द्वारा ऐसा ही आदेश जारी हुआ था जिसमें यह कहा गया था की बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज कराई जाए और परिवार कल्याण महानिदेशालय द्वारा इस आदेश को निरस्त कर दिया गया। ऐसा आदेश पूरे प्रदेश में नही है नही जनपद के किसी अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्गत है तो केवल बाराचवर में ही ऐसा क्यों। ऐसे आदेशों को निर्गत कर स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिलाओं के साथ आर्थिक शोषण का प्रबंध किया गया है, क्योंकि बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं की उपस्थिति एवं वीडियो कॉलिंग सत्यापन का कार्य ब्लॉक प्रबंधन को दिया गया है जबकि क्षेत्र कर्मचारियों को सक्षम अधिकारी के द्वारा ही जांच करने की व्यवस्था है। बीपीएम का कार्य नहीं है उनके कार्यशैली के विपरीत उनसे कार्य लिया जा रहा है। यह एक आर्थिक शोषण का प्रबंध है। लिपिक के रहते हुए लिपिक का कार्य वहां- पदास्थ कुष्ठ विभाग के कर्मचारी(NMA) असलम अंसारी से लिया जाता है
यह भी एक बड़ी समस्या है।
इन सभी कामों से आए दिन वहां महिला कर्मचारियों के साथ आर्थिक शोषण होता है। इससे कर्मचारियों में बहुत ही छुब्धता है। यदि इस आदेश को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी निरस्त नहीं करते हैं तो इन परिस्थितियों में कर्मचारी लाम बंद हो उनका पुरजोर विरोध करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परिवार कल्याण निदेशालय, चिकित्सा स्वास्थ्य के प्रमुख सचिव को पत्र देंगे साथ ही साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिलकर अपना ज्ञापन देंगे और जिलाधिकारी महोदय से भी अपनी बात को रक्खेंगे। पत्रकार वार्ता मेंउक्त बातों की जानकारी
बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के जनपद अध्यक्ष मानवेंद्र पांडे ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button