Breaking Newsभारत

गाजीपुर : श्री महंत रामाश्रय दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स/रेंजर्स का पंचदिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

श्री महंत रामाश्रय दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स/रेंजर्स का पंचदिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

जखनियां/गाजीपुर। जनपद के प्रतिष्ठित श्री महंत रामाश्रय दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2025–26 के रोवर्स/रेंजर्स पंचदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंगलवार को अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। यह शिविर 17 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें छात्र-छात्राएँ अनुशासन, सेवा, नेतृत्व एवं राष्ट्रभावना से संबंधित विविध गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (CMA) बृजेश कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन प्रो. सत्य प्रकाश सिंह के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, समर्पण, सेवा भावना एवं नेतृत्व कौशल विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि रोवर्स/रेंजर्स प्रशिक्षण युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है।शिविर के मुख्य प्रशिक्षक श्री इनामुल्लाह अंसारी तथा सह-प्रशिक्षक श्री लालू यादव प्रतिभागियों को विविध व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन रोवर्स अधिकारी डॉ. राजेश कुमार केसरी एवं रेंजर्स अधिकारी डॉ. संध्या गुप्ता द्वारा सुव्यवस्थित रूप से किया गया।इस अवसर पर प्रो. शिवानंद पाण्डेय, डॉ. संतोष मिश्रा, डॉ. संतोष सिंह यादव, डॉ. विजय कनौजिया, डॉ. धर्मेंद्र सरोज, श्री अस्विनि सिंह दीक्षित सहित महाविद्यालय के समस्त अध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।शिविर में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं अनुशासित उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रेरणादायी स्वरूप प्रदान किया। आगामी दिनों में विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों, समूह गतिविधियों एवं नेतृत्व विकास कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button