गाजीपुर : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने पुल के पास की घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

गाजीपुर
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने पुल के पास की घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के बीच एक बार करंडा थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता के पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को धर दबोचा है। थाना करंडा पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 34/2026, धारा 69 बीएनएस से जुड़े वांछित आरोपी को पकड़ लिया है। 17 मार्च को चौकी इंचार्ज खिजिरपुर उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में सक्रिय थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने सबुआ टड़िया से नन्दगंज जाने वाले मार्ग पर नदी के पुल के पास घेराबंदी की। पुलिस की सटीक रणनीति के सामने अभियुक्त भागने का मौका तक नहीं पा सका और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त शुभम यादव (20 वर्ष), पुत्र राजाराम यादव, निवासी ग्राम सौरम (थाने का पुरा), थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर का रहने वाला है। वह अभी हाल ही में हुए मामले में फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई तेजी से की जा रही है। इस गिरफ्तारी से साफ संकेत है कि गाजीपुर पुलिस अब अपराधियों पर लगातार नकेल कस रही है और किसी को बख्शने के मूड में नहीं है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह चौकी इंचार्ज खिजिरपुर मय पुलिस फोर्स, थाना करंडा, शामिल रहे।



