Breaking Newsभारतराजनीति

गाजीपुर : विकासखंड मनिहारी में एमएलसी विशाल सिंह चंचल का मना 43वां जन्मदिन

विकासखंड मनिहारी में एमएलसी विशाल सिंह चंचल का मना 43वां जन्मदिन

गाजीपुर। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल का 43वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मनिहारी विकास खंड के प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह अंशु के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 46 ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाग लिया।इस अवसर पर दर्जनों ग्राम पंचायतों, मलिन बस्तियों, तथा दलित बस्तियों में केक काटा गया और फल, अंगवस्त्र व मिठाइयों का वितरण कर खुशियां साझा की गईं। यह आयोजन समाज के सबसे निचले तबके तक खुशियां पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया था।ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह अंशु ने इस अवसर पर कहा,”आज हम विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल का अवतरण दिवस मना रहे हैं। समाज के वंचित वर्ग में खुशियां बांटकर हम गर्व का अनुभव कर रहे हैं। विशाल सिंह चंचल हम जनप्रतिनिधियों के सुख-दुःख के सच्चे साथी हैं, और हम उनके सदा आभारी रहेंगे।”इस आयोजन में प्रधान ज्ञानेंद्र गुप्ता उर्फ बबलू, भूपेंद्र सिंह झब्बू, अखिलेश यादव, रितेश कुमार, सहायक खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार, सीनियर बाबू शंकर दयाल सिंह,जेपी यादव, अरविंद यादव, समाजसेवी संदीप सिंह मिंटू, रविंद्र यादव,कैलाश राजभर, रमेश राम, बाबूलाल यादव , पवन कुमार, वीरेंद्र यादव , रिंकू सिंह, अरविंद यादव नन्हे, अजीत कुमार, हिमांशु सिंह, विजय राय, काशी यादव , रामचंद्र राजभर, अखिलेश कुमार शांत, रविंद्र यादव ,जगदीश कुशवाहा, अमरजीत राम, गुड्डू राजभर, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष जेपी यादव, उपेंद्र यादव, श्रीपत चौहान, सहित सैकड़ों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने विशाल सिंह चंचल को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। विकासखंड परिसर में विशाल सिंह चंचल का जोरदार नारा लगाया गया इस आयोजन से यह स्पष्ट हुआ कि वे समाज के सभी वर्गों में अत्यंत लोकप्रिय हैं और लोगों का अपार सम्मान प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button