Breaking Newsभारत

गाजीपुर : विकसित भारत बनाने में युवाओं का हो अहम योगदान – मयंक जायसवाल

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।14/10/025को

विकसित भारत बनाने में युवाओं का हो अहम योगदान – मयंक जायसवाल

जखनियां/गाजीपुर। गाज़ीपुर लंका मैदान में आयोजित 29 अक्टूबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन हेतु भाजपा युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री मयंक जायसवाल ने जखनिया विधानसभा का दौरा किया और युवाओं से संपर्क कर 29 अक्टूबर दिन बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सबको आमंत्रण दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री मयंक जायसवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख इकाई है भाजयुमो है, जो युवाओं में काम करती है। युवा देश की तकदीर और तस्वीर बदलने की क्षमता रखता है। जिस ओर जवानी चलती है उसओर जमाना चलता है। भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक ही लक्ष्य है कि देश प्रदेश में हमेशा राष्ट्रवादी सरकार बने जिसमें युवाओं का अहम योगदान रहे। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए अनेको कार्यक्रम चलाया जा रहे हैं जिससे वह सरकारी नौकरियों के साथ-साथ आत्मनिर्भर बने और देश को मजबूत करने में अपना अहम योगदान दे। सरकार ने अनेकों स्किल डेवलपमेंट के योजनाएं चला रखी हैं जिससे हर युवा को जोड़ना चाहिए। आज का युवा सिर्फ रोजगार करने वाला ही ना बने अपितु लोगों को रोजगार देने वाला बने यह भारतीय जनता युवा मोर्चा की सोच है। इस मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अविनाश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, महामंत्री पीयूष सिंह, प्रशांत सिंह, वरुण पांडेय, अनुराग, शैलेन्द्र प्रजापति, अजय विक्रम, राजेश जायसवाल सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button