गाजीपुर : लेखपाल सुभाष मीणा की मौत पर लेखपाल संघ आक्रोशित, जखनियां में शोकसभा के साथ धरना देने की चेतावनी।

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।13/07/025को
लेखपाल सुभाष मीणा की मौत पर लेखपाल संघ आक्रोशित, जखनियां में शोकसभा के साथ धरना देने की चेतावनी।
जखनिया, गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा जखनियां तहसील सभागार में लेखपाल सुभाष मीणा की मानसिक प्रताड़ना के कारण हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान आयोजित शोकसभा में संघ के पदाधिकारियों ने घटना की कड़ी निंदा की और चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
तहसील अध्यक्ष अनिकेत यादव ने कहा कि जिलाधिकारी हापुड़ द्वारा लेखपाल सुभाष मीणा का उत्पीड़न किया गया, जिससे वह मानसिक तनाव का शिकार होकर असमय मृत्यु को प्राप्त हुए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे उत्पीड़क रवैये को लेखपाल संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के महामंत्री के निर्देश पर 14 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जखनियां तहसील परिसर में लेखपाल संघ धरना-प्रदर्शन करेगा। इसके उपरांत शोक संवेदना व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी प्रेषित किया जाएगा।
इस मौके पर महामंत्री आशुतोष पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार, उप मंत्री राज कपूर, कोषाध्यक्ष अनुभव सिंह, लेखा परीक्षक रमाशंकर, तथा अन्य पदाधिकारी राहुल यादव, बृजेश यादव, महेंद्र राम सहित सभी लेखपाल उपस्थित रहे।