गाजीपुर : लंबी बीमारी के बाद कर्नल (सेवानिवृत्त) रवि प्रकाश सिंह का निधन

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।24/10/025को
लंबी बीमारी के बाद कर्नल (सेवानिवृत्त) रवि प्रकाश सिंह का निधन
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत के पूर्व अध्यक्ष रहे — सिद्धपीठ हथियाराम के दीक्षित शिष्य थे

गाजीपुर/लखनऊ। जखनिया विकासखंड के मंझनपुर कल गांव निवासी कर्नल (सेवानिवृत्त) रवि प्रकाश सिंह पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र नाथ सिंह का लंबी बीमारी के बाद 17अक्टुबर को लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र सहित परिवार और पूर्व सैनिक समाज में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
कर्नल रवि प्रकाश सिंह का कमीशन 14 दिसंबर 1985 को देहरादून में आर्टिलरी रेजीमेंट (53 मीडियम) में हुआ था। उन्होंने भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं दीं और 4 मार्च 2013 को रिटायर हुए। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभाई।
वह अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अवध प्रांत के अध्यक्ष पद पर 2015 से 2021 तक कार्यरत रहे। इसके अलावा लखनऊ में कैंटीन मैनेजर के रूप में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
आध्यात्मिक रूप से वह सिद्धपीठ हथियाराम के महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नंदन यति जी महाराज के दीक्षित शिष्य रहे। उनके जीवन में अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति की झलक हमेशा दिखाई देती थी।
अपने पीछे वे पत्नी मंजू सिंह, एक पुत्री और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं।
पत्नी मंजू सिंह न केवल एक कुशल गृहिणी हैं, बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं — वे अखिल भारतीय पूर्व सैनिक मातृशक्ति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, सेवा भारती दक्षिण लखनऊ की मंत्री, और राज्य से विकास समिति दक्षिण भाग की पालक के रूप में कार्यरत हैं।
उनके बड़े पुत्र गौरव सिंह सेना में बिग कमांडर पद पर शिलांग में सेवाएं दे रहे हैं, छोटे पुत्र सौरभ सिंह बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि पुत्री पल्लवी सिंह ऑस्ट्रेलिया में निवास करती हैं।
बड़ी पुत्रवधू श्रुति चौहान भी भारतीय वायुसेना में कमांडर के पद पर सेवा दे रही हैं।
कर्नल रवि प्रकाश सिंह के निधन की सूचना पाते ही लोगों का उनके पैतृक आवास मंझनपुर कला पहुंचना जारी है। ग्रामीण, पूर्व सैनिक और सामाजिक संगठनों के लोग दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे।



