Breaking Newsभारत

गाजीपुर : राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 को मिली रफ्तार: जनपद न्यायाधीश ने किया निरीक्षण

राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 को मिली रफ्तार: जनपद न्यायाधीश ने किया निरीक्षण

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में 24 फरवरी को राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के उद्देश्य से धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सुलह-समझौता केन्द्र का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने सुलह-समझौता केन्द्र में उपस्थित वादकारियों के बीच आपसी सहमति से वादों का निस्तारण कराया तथा मध्यस्थ अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक मामलों के समाधान के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 दिनांक 02 जनवरी 2026 से प्रारम्भ है, जिसके अंतर्गत आमजन वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद, बंटवारा संबंधी विवाद एवं शमनीय आपराधिक मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के माध्यम से सहज एवं सुलभ रूप से करा सकते हैं।

इस अवसर पर अर्चना-II, सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, विद्वान अधिवक्तागण, मध्यस्थ अधिवक्तागण एवं वादकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button