गाजीपुर : राष्ट्रीय दिव्यांग सेना संगठन का हुआ विस्तार, चंकी पांडे ने किए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।29/10/025को
राष्ट्रीय दिव्यांग सेना संगठन का हुआ विस्तार, चंकी पांडे ने किए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान
जखनियां/ गाज़ीपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग सेना के प्रदेश महासचिव चंकी पांडे ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संगठन का विस्तार किया। इस अवसर पर उन्होंने मऊ जिले से रीता गुप्ता को जिला अध्यक्ष, गाज़ीपुर से गणेश गुप्ता को जिला अध्यक्ष, अविनाश सिंह को जिला महासचिव, तथा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव के रूप में चिंता से को नियुक्त कर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए।
प्रदेश महासचिव चंकी पांडे ने कहा कि प्रदेश और देश में दिव्यांगों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
उन्होंने कहा कि जब दिव्यांग समाज अपनी समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों या शासन-प्रशासन से संवाद करना चाहता है, तो कई बार पुलिस उन्हें रोक देती है, जिससे उनकी आवाज दब जाती है।
ऐसे में, उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की आवाज को बुलंद करने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष को मजबूत करने हेतु संगठन का निरंतर विस्तार किया जा रहा है, ताकि हर जिले में दिव्यांग समाज को सशक्त और संगठित किया जा सके।

