Breaking Newsभारत

आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती लीजेंड सिंगर; हालत गंभीर

आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती लीजेंड सिंगर; हालत गंभीर

बॉलीवुड की लीजेंड सिंगर आशा भोसले के फैंस के लिए दुखद खबर है। इस उम्दा गायिका को शनिवार को दिल का दौरा पड़ा है। आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले को शनिवार यानी 11 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गायिका का इलाज चल रहा है, हालत गंभीर बताई जा रही है।

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर ने साझा की जानकारी आशा भोसले का इस वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में इलाज चल रहा है। यह जानकारी ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने साझा की है।

20 भाषाओं में गए 12 हजार गाने, नामी संगीतकारों संग किया काम आशा भोसले ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन गीत गाए। हिंदी के अलावा वह कुल 20 भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गा चुकी हैं। साल 2006 में खुद आशा भोसले ने बताया था कि उन्होंने 12 हजार गाने गाए हैं। आशा भोसले ने बॉलीवुड में नामी संगीतकारों संग किया काम है। इस लिस्ट में शंकर-जयकिशन, सचिन देव बर्मन, आरडी बर्मन, ओपी नायर, इलैयराजा, बप्पी लहरी और ए.आर रहमान जैसे नाम शामिल हैं।

कई अवॉर्ड आशा भोसले के नाम आशा भोसले को अपने करियर में कई अवॉर्ड मिले हैं। इसमें 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड शामिल हैं, जो उन्हें बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए मिला है, एक लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी इसमें शामिल है। साथ ही उन्हें साल 2000 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, साल 2008 में पद्म विभूषण जैसे सम्मान भी मिल चुके हैं। साल 2013 में आशा भोसले ने एक मराठी फिल्म ‘माई’ में अभिनय भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button