Breaking Newsभारत

गाजीपुर : राजस्व वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: जिलाधिकारी

राजस्व वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर व मासिक स्टाफ बैठक सम्पन्न, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

गाजीपुर, 09 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की वसूली प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली हर हाल में सुनिश्चित की जाए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

समीक्षा के दौरान परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, ऑडिट आपत्ति, चकबंदी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण एवं मोटर देय आदि विभागों की प्रगति का विस्तार से परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों में वसूली कार्य में तेजी लाएं और निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करें।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मासिक स्टाफ बैठक कर लंबित एवं विवादित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने दाखिल-खारिज, विवादित वादों तथा अन्य लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारियों से कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी कार्यक्रमों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करते हुए आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।

जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही धारा 33, धारा 24, धारा 34, धारा 116 एवं धारा 80 के अंतर्गत एक वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। धारा 67 के अंतर्गत टीम गठित कर स्थलीय सत्यापन करते हुए मामलों का निपटारा करने को कहा गया। वहीं धारा 24 एवं 116 के लंबित प्रकरणों के लिए कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में ई-परवाना, खसरा फीडिंग, स्वामित्व योजना, सीमा स्तम्भ, कृषि भूमि पट्टा, आवास हेतु भूमि आवंटन, कुम्हारीकलां पट्टा आवंटन, अंश निर्धारण एवं अंश संशोधन की प्रगति की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार सहित समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित पटल सहायक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button