गाजीपुर : यूपी-112 के लिए 16 नई स्कॉर्पियो पीआरवी गाड़ियां थानों को रवाना

यूपी-112 के लिए 16 नई स्कॉर्पियो पीआरवी गाड़ियां थानों को रवाना

गाजीपुर, 13 मार्च 2026। जनपद में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा यूपी-112 की 16 नई चार पहिया स्कॉर्पियो पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया गया।पुलिस लाइन गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने इन वाहनों को रवाना करते हुए कहा कि नई गाड़ियों के शामिल होने से जनपद में आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की पहुंच और अधिक तेज होगी तथा गश्त व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।उन्होंने बताया कि इन पीआरवी वाहनों के संचालन से दूरदराज क्षेत्रों में भी पुलिस की प्रतिक्रिया समय में कमी आएगी, जिससे आमजन को समय पर पुलिस सहायता मिल सकेगी और अपराध नियंत्रण के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इन नई पीआरवी गाड़ियों के जुड़ने से पुलिस की कार्यक्षमता में और वृद्धि होगी, जिससे जनता को बेहतर और त्वरित सेवा प्रदान की जा सकेगी।इस अवसर पर पुलिस लाइन के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।



