
बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।11/02/026को
जखनिया स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव व सुंदरीकरण की मांग, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ने राज्यसभा सांसद को सौंपा पत्रक

जखनिया/नई दिल्ली। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने दिल्ली में राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत से शिष्टाचार भेंट कर जखनिया रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर पत्रक सौंपा। इस दौरान उन्होंने सांसद का अंगवस्त्र एवं नटराज की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।प्रमोद वर्मा ने सांसद को अवगत कराया कि जखनिया स्टेशन से क्षेत्र के लोग सुदूर महानगरों के लिए नियमित रूप से यात्रा करते हैं, लेकिन प्रमुख मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव न होने के कारण यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विशेष रूप से 22539/22540 मऊ–आनंद विहार, 19489/19490 गोरखपुर–अहमदाबाद, 01025/01026 एवं 01027/01028 दादर सेंट्रल, 15003/15004 चौरी-चौरा एक्सप्रेस, 18201/18202 नौतनवा–दुर्ग एक्सप्रेस सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के जखनिया स्टेशन पर ठहराव की मांग रखी।वर्मा ने बताया कि जखनिया में निर्मित प्लेटफार्म नंबर दो को विभागीय लापरवाही के कारण तोड़ दिया गया, जिससे प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेनों के आगमन में विलंब होता है और यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ती है। इसके अलावा स्टेशन पर कोच डिस्प्ले सिस्टम, पीपी शेल्टर, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था तथा सर्कुलर एरिया के अभाव की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है।उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर के सामने व्यवस्थित सर्कुलर एरिया न होने से यात्रियों को वाहन खड़ा करने और आने-जाने में दिक्कत होती है। साथ ही गेट नंबर 17 पर पुराने केबिन के पास अंडरपास निर्माण की आवश्यकता बताई, जहां अक्सर छोटे वाहनों का जाम लगने से बाजार क्षेत्र में समस्या उत्पन्न होती है।प्रमोद वर्मा ने कहा कि गाजीपुर की “आयरन लेडी” संगीता बलवंत जनपद की समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाती रही हैं। जखनिया स्टेशन की बुनियादी सुविधाओं, सुंदरीकरण और ट्रेनों के ठहराव को लेकर सौंपे गए पत्रक पर सांसद ने गंभीरता दिखाते हुए आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से वार्ता करेंगी तथा वाराणसी रेल मंडल प्रबंधक को भी पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगी।क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि सांसद के प्रयासों से जखनिया स्टेशन की लंबे समय से लंबित मांगें जल्द पूरी होंगी।



