Breaking Newsभारत

गाजीपुर : मन की बात के माध्यम से पूरा देश एकसाथ जुड़ा – प्रमोद वर्मा

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।27/07/025को

मन की बात के माध्यम से पूरा देश एकसाथ जुड़ा – प्रमोद वर्मा

जखनिया, गाज़ीपुर। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 124वां एपिसोड भाजपा जखनिया मंडल प्रथम के बूथ संख्या 210 पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेडियो पर सुना। इस अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा कि भारत की 21वीं सदी साइंस की सदी है।

आज भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में कई मुकाम हासिल किए हैं। युवाओं को उनसे प्रेरणा मिल रही है, आज हम मन की बात के माध्यम से अपने किसी नए अविष्कार, योजना, पहल, उत्पाद को देश के कोने-कोने तक पहुंच सकते हैं। वर्मा ने प्रधानमंत्री के बात को आत्मसात करते हुए कहा पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते खेल से लेकर विज्ञान और संस्कृति में भारत की सफलताओं का उल्लेख किया है। हाल ही में स्पेस मिशन Axiom-4 पूरा करके स्पेस साइंटिस्ट्स की टीम धरती पर वापस आई है, जिसमें भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी शामिल थे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इसका भी जिक्र किया। साथ ही इंटरनेशल ओलंपियान में भारतीय छात्रों की सफलता का भी उल्लेख किया है। पीएम मोदी ने कहा, “शुभांशु जैसे ही अंतरिक्ष से लौटे पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पूरा देश गर्व से भर गया। अगस्त 2023 में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद साइंस और स्पेस को लेकर देश में नया माहौल बना। इसे लेकर बच्चों में जिज्ञासा जागी। अब छोटे-छोटे बच्चे भी कहते हैं कि हम भी स्पेस में जाएंगे। उन्होंने दक्षिण के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुवे कहा 11 किले महाराष्ट्र में और 1 किला तमिनाडु। हर किले से इतिहास का एक-एक पन्ना जुड़ा है। हर पत्थर एक ऐतिहासिक घटना का गवाह है। मैं सभी देशवसियों से आग्रह करता हूं कि इन किलों की यात्रा करें और अपने इतिहास को जानें। इंस्पायर मानक योजना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस अभियान का नाम तो सुना ही होगा। यह बच्चों में नवाचार को बढ़ावा देने का अभियान है। इसमें हर स्कूल से पांच बच्चे चुने जाते हैं। हर बच्चा एक नया विचार लेकर आता है। अब तक लाखों बच्चे इससे जुड़ चुके हैं और चंद्रयान-3 के बाद इनकी संख्या दोगुनी हो गई है। देश में अंतरिक्ष स्टार्टअप भी तेजी से बढ़ रहे हैं। पांच साल पहले, 50 से भी कम स्टार्टअप थे। आज, सिर्फ अंतरिक्ष क्षेत्र में ही 200 से ज्यादा स्टार्टअप हैं।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अगले महीने, 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे है। आप इसे कैसे मनाएंगे? क्या आपके पास कोई नया आइडिया है? अगर है तो मुझे नमो ऐप पर संदेश जरूर भेजें।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि 21वीं सदी के भारत में विज्ञान नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। अगस्त के क्रन्तिकारी इतिहास की भी चर्चा किया, उन्होंने बताया कुछ दिन पहले, हमारे छात्रो ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड अनेकों पदक जीते। इस मौके पर व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, रामाश्रय शर्मा, सुदामा यादव, गोपाल मद्धेशिया, आशुतोष दुबे, विजय गुप्ता, चंदन, बंटी गुप्ता, वरुण पांडेय, राजेश जायसवाल, सुभाष पांडेय, रमाकांत राम, राहुल चौरसिया सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button