गाजीपुर : भाजपा नेताओं को पुलिस ने मृतक सियाराम उपाध्याय के घर जाने से रोका, लौटे निराश

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।14/09/025को
भाजपा नेताओं को पुलिस ने मृतक सियाराम उपाध्याय के घर जाने से रोका, लौटे निराश
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के गांव गठिया निवासी दिवंगत सियाराम उपाध्याय के परिजनों से मिलने जा रहे भाजपा नेताओं को रविवार को पुलिस ने गांव में प्रवेश नहीं करने दिया। मृतक का गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राजस्थान के राज्यपाल रहे कलराज मिश्रा की ओर से भेजी गई ₹1 लाख की आर्थिक सहायता मृतक परिवार को सौंपने के लिए भाजपा संगठन के प्रदेश मंत्री रहे रामतेज पांडेय, कलराज मिश्रा के भतीजे ओंकारनाथ मिश्रा, विद्यासागर सहित अन्य नेता पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।
भाजपा नेताओं ने पुलिस के इस रवैये पर नाराजगी जताई और आक्रोश में लौटते समय पुलिस को कोसा। उन्होंने कहा कि परिवार से मिलने और सहायता देने तक से रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है।