भारत

गाजीपुर: बार काउंसिल चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने खुद संभाली सुरक्षा की कमान

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।

आज दिनांक।20/01/026को

गाजीपुर: बार काउंसिल चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने खुद संभाली सुरक्षा की कमान

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव को निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गाजीपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) गाजीपुर ने स्वयं जनपदीय न्यायालय परिसर का सघन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वारों, मतदान केंद्रों और मतगणना स्थल का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षा घेरे को अभेद्य बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान भीड़ प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ-साथ पीएसी (PAC) की टुकड़ियों को भी तैनात किया गया है। सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भी संदिग्धों पर पैनी नजर रखेंगे।,तकनीकी सुरक्षा को पुख्ता करते हुए एसपी ने परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता जांची। कंट्रोल रूम को निर्देशित किया गया है कि मतदान और मतगणना की हर गतिविधि की डिजिटल रिकॉर्डिंग सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत रोका जा सके।भ्रमण के दौरान एसपी ने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने सभी से आदर्श चुनाव आचार संहिता का अक्षरशः पालन करने और लोकतंत्र के इस उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। न्यायालय परिसर में बिना सघन तलाशी के किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।यातायात प्रबंधन: मतदान के दिन वादकारियों और अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु विशेष रूट प्लान लागू रहेगा।कठोर कार्रवाई: अराजकता फैलाने या अनुशासनहीनता करने वाले तत्वों के खिलाफ तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button