Breaking Newsभारत

गाजीपुर : प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने की विकास कार्यों की समीक्षा, पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने की विकास कार्यों की समीक्षा, पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

जनप्रतिनिधियों संग बैठक, अधिकारियों को नवाचार व गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर

गाजीपुर, 24 फरवरी 2026 (सू0वि0)। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

मा० मंत्री ने जनपद मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह सभागार में जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं वार्ता की तथा पार्टी संगठन के साथ समन्वय बैठक की। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में कानून-व्यवस्था एवं जनपद के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान उद्यान, पशुपालन, दुग्ध, वन, सहकारिता, मत्स्य, ग्राम्य विकास (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन), मनरेगा, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण), नगर विकास (प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी/पीएम स्वनिधि), पंचायती राज, लघु सिंचाई, नेडा एवं पीएम सूर्यघर, खादी एवं ग्रामोद्योग, पर्यटन, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा, खेलकूद, उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास, सेवायोजन, चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य, आयुष, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, नगरीय पेयजल, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं जल निगम सहित अन्य विभागों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

मा० मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र व्यक्ति लाभकारी योजनाओं से वंचित न रहे, इसके लिए अधिकारी विशेष सतर्कता बरतें।

उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्रामीण बाजारों में महिलाओं के लिए शौचालय एवं शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को न्याय पंचायत स्तर पर लगने वाले बाजारों में सूक्ष्म जलपान की दुकानों के संचालन हेतु प्रोत्साहित करने को कहा, ताकि उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें।

बैठक के दौरान विशाल सिंह चंचल ने ग्राम सभाओं में निर्मित ग्राम सचिवालयों को प्रतिदिन खोले जाने तथा पंचायत सहायकों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अशिक्षित ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु ग्राम सचिवालय की दीवारों पर पेंटिंग के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए तथा पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण भी वहीं किया जाए।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

बैठक में राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button