गाजीपुर : पॉक्सो एक्ट में फरार आरोपी पुलिस चेकिंग के दौरान धराया

गाजीपुर
पॉक्सो एक्ट में फरार आरोपी पुलिस चेकिंग के दौरान धराया
गाजीपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
22 मार्च को थाना जंगीपुर पर तैनात उप निरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय अपनी टीम के साथ थाना गेट पर सघन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को रोका गया। पूछताछ और जांच में उसकी पहचान मु0अ0सं0 50/26 में वांछित अभियुक्त सन्तोष यादव के रूप में हुई, जिसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सन्तोष यादव (22 वर्ष), पुत्र स्व0 बासुदेव यादव, निवासी ग्राम चौराबोझ थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर है। उसके खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जंगीपुर पुलिस की इस मुस्तैदी भरी कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि कानून के हाथ लंबे हैं और अपराधी किसी भी सूरत में बच नहीं सकते।



