Breaking Newsभारत

गाजीपुर : पुलिस लाइन में डीएम- एसपी के संग पुलिसकर्मियों ने खेली होली

पुलिस लाइन में डीएम- एसपी के संग पुलिसकर्मियों ने खेली होली

गाजीपुर। होली पर्व को जनपद में शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के बाद गुरूवार को पुलिस लाइन में पुलिस विभाग द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन पुलिसकर्मियों के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का सशक्त उदाहरण बना।

समारोह में जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा सहित अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ राकेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, जनपद के समस्त सर्किलों के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और मिल-जुलकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में होली पर्व का शांतिपूर्ण आयोजन पुलिस की टीमवर्क और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए जनता की सेवा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहां कर्तव्य के बाद उत्सव और जिम्मेदारी के साथ खुशी मनाने की मिसाल पेश की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button