Breaking Newsभारत

गाजीपुर : पुलिस लाइन गाजीपुर में नवनिर्मित कैंटीन/कैफे संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

पुलिस लाइन गाजीपुर में नवनिर्मित कैंटीन/कैफे संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

गाजीपुर, 27 फरवरी। ईराज राजा, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने अवगत कराया है कि पुलिस लाइन गाजीपुर गेट नंबर-02 के पास नवनिर्मित कैंटीन/कैफे के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उक्त कैंटीन/कैफे का संचालन एक वर्ष (12 माह) की अवधि के लिए किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 06 मार्च 2026 को अपराह्न 12 बजे तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन फार्म क्रय करने की तिथि 26 फरवरी 2026 से 05 मार्च 2026 प्रातः 11 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 06 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे तक है, जबकि फार्म खोलने की प्रक्रिया 06 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे की जाएगी।अधिक जानकारी हेतु विस्तृत सूचना पुलिस लाइन गेट तथा सूचना कार्यालय के बाहर चस्पा कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button