Breaking Newsभारत
गाजीपुर : पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
गाजीपुर। थाना सैदपुर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दीपक राम पुत्र भोला राम निवासी मदारी पुर, थाना सैदपुर, को चोरी की मोटरसाइकिल UP77J2819 बजाज प्लेटिना के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से एक काला रंग का रेडमी मोबाइल भी बरामद किया गया।
गिरफ्तारी के बाद थाना सैदपुर पर मु0अ0सं0 52/2026, धारा 318(4), 317(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय मय हमराह, थाना सैदपुर शामिल रहे।



