Breaking Newsभारत

गाजीपुर : पुलिस नशा तस्करों पर कसा शिकंजा: 96 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

पुलिस नशा तस्करों पर कसा शिकंजा: 96 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना जमानियां कोतवाली पुलिस ने आगामी होली पर्व से पहले क्षेत्र में नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए 96 टेट्रा पैक 8 PM अंग्रेजी नजायज शराब (कुल 17.28 लीटर) के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर 25 फरवरी को थाना क्षेत्र के हेतिमपुर नहर पुलिया के पास से पहलाज कुमार (20) निवासी गोविंदपुर थाना बिंद जनपद नालंदा बिहार, को 20 टेट्रा पैक, करजही रेलवे स्टेशन से राजेश बिन्द (22) निवासी गोविंदपुर थाना बिंद जिला नालंदा बिहार, को 18 टेट्रा पैक, बडेसर नहर पुलिया से रवीश कुमार (45) निवासी दिलावलपुर थाना बिहटा जनपद पटना बिहार और सन्तोष बिन्द निवासी मोकर थाना करौना जिला जहानाबाद बिहार को 39 टेट्रा पैक और गाय घाट मोड़ से दीपक बिन्द को 19 टेट्रा पैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

सभी अभियुक्तों के खिलाफ थाना जमानियां में अलग-अलग मु0अ0सं0 55/2026 से 58/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बृजेश्वर यादव, उप निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक अजय भारती, थाना जमानियां, गाजीपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button