गाजीपुर : पुलिस चेकिंग में फंसा वांछित शातिर

गाजीपुर
पुलिस चेकिंग में फंसा वांछित शातिर
गाजीपुर। अपराध के खिलाफ जारी अभियान के बीच कासिमाबाद कोतवाली थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। 13 अप्रैल को थाना कोतवाली कासिमाबाद के उपनिरीक्षक सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान कासिमाबाद चौराहे पर दीपू इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास पुलिस ने घेराबंदी कर वांछित आरोपी रितेश खरवार उर्फ भोलू को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी मु0अ0सं0 126/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के मामले में फरार चल रहा था। काफी दिनों से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था।
गिरफ्तार आरोपी रितेश खरवार उर्फ भोलू (27 वर्ष), ग्राम महरौड़ थाना कासिमाबाद का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



