गाजीपुर : पीसीएस में 14वीं रैंक पाकर एसडीएम बने विनय कुमार उपाध्याय का पैतृक गांव कबीरपुर कला में भव्य स्वागत, गाजे-बाजे के साथ निकला काफिला

गाजीपुर
पीसीएस में 14वीं रैंक पाकर एसडीएम बने विनय कुमार उपाध्याय का पैतृक गांव कबीरपुर कला में भव्य स्वागत, गाजे-बाजे के साथ निकला काफिला
गाजीपुर।भांवरकोल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यूपीपीसीएस परीक्षा में 14वीं रैंक हासिल कर एसडीएम बने विनय कुमार उपाध्याय के अपने पैतृक गांव कबीरपुर कला पहुंचने पर ग्रामीणों और युवाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। गाजे-बाजे, फूल-मालाओं और वाहनों के लंबे काफिले के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।
गाजीपुर से अपने गांव लौटते समय विनय कुमार उपाध्याय खुली जीप में सवार होकर पहुंचे। उनके साथ चार पहिया और दो पहिया वाहनों का लंबा काफिला चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में युवा और समर्थक शामिल थे। जैसे ही काफिला गांव की ओर बढ़ा, रास्ते भर लोगों ने फूल बरसाकर और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया।
पैतृक आवास पहुंचने से पहले विनय कुमार उपाध्याय ने कुंडेसर स्थित जगज्जननी मां दुर्गा शिव मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने श्री शिव मंदिर, श्री ब्रह्म स्थान, श्री काली जी मंदिर तथा कुलदेवी स्थान पर भी नमन-वंदन किया। मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद वे अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां पहले से बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि विनय कुमार उपाध्याय की सफलता से गांव के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी।
स्वागत समारोह के दौरान विनय कुमार उपाध्याय ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे वह देशहित और जनसेवा की भावना से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद को दिया।
इस मौके पर सेवानिवृत्त डिप्टी जेलर अश्वनी कुमार, बालकृष्ण उपाध्याय, अनूप कुमार उपाध्याय, कृष्ण कुमार उपाध्याय, संदीप उपाध्याय, राजेश राय बागी, रामजी सिंह यादव, सुनील कुमार ओझा, रंजीत कुमार आजाद, जलालुद्दीन, गोपाल गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
पीसीएस में 14वीं रैंक पाकर एसडीएम बने विनय कुमार उपाध्याय का पैतृक गांव कबीरपुर कला में भव्य स्वागत, गाजे-बाजे के साथ निकला काफिला….
गाजीपुर। भांवरकोल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यूपीपीसीएस परीक्षा में 14वीं रैंक हासिल कर एसडीएम बने विनय कुमार उपाध्याय के अपने पैतृक गांव कबीरपुर कला पहुंचने पर ग्रामीणों और युवाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। गाजे-बाजे, फूल-मालाओं और वाहनों के लंबे काफिले के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।