Breaking Newsभारत

गाजीपुर : पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा: एक सप्ताह में लंबित प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा: एक सप्ताह में लंबित प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश

सीडीओ ने बिजली विभाग, बैंकों व वेंडर्स को दिए सख्त निर्देश, 878 मामले बैंक स्तर पर लंबित

गाजीपुर, 8 अप्रैल 2026 मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूपीनेडा, विद्युत विभाग, बैंक प्रतिनिधियों एवं परियोजना से जुड़े वेंडर्स ने भाग लिया।

परियोजना अधिकारी यूपीनेडा सच्चिदानन्द तिवारी ने बताया कि विद्युत विभाग स्तर पर मीटर कॉन्फिगरेशन के 48, बिल रिवीजन/नॉन-जेनरेशन एवं एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट से जुड़े 35 तथा मीटर इंस्टालेशन से संबंधित 8 प्रकरण लंबित हैं। वहीं बैंक स्तर पर डिस्बर्समेंट/आंशिक भुगतान से जुड़े कुल 878 मामले लंबित हैं, जिनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 381 तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के 280 प्रकरण शामिल हैं।मुख्य विकास अधिकारी ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी प्रकरणों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही परियोजना अधिकारी यूपीनेडा को नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश भी दिए।बैठक में यह भी बताया गया कि वेंडर्स स्तर पर 81 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें बैंक द्वारा ऋण स्वीकृत हो चुका है, लेकिन इंस्टालेशन कार्य लंबित है। इस पर सीडीओ ने संबंधित वेंडर्स से समन्वय स्थापित कर 7 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button