Breaking Newsभारत

गाजीपुर : परिवार परामर्श केंद्र की पहल से 4 परिवारों में लौटी खुशियां

गाजीपुर

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से 4 परिवारों में लौटी खुशियां

गाजीपुर। जहां एक ओर बढ़ते पारिवारिक विवाद समाज के लिए चिंता का विषय बने हैं, वहीं परिवार परामर्श केंद्र ने सराहनीय पहल करते हुए टूटते रिश्तों को जोड़ने का काम किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के निर्देशन में पुलिस लाइंस स्थित केंद्र पर बुधवार को आयोजित बैठक में 4 बिछड़े परिवारों को फिर से एक कर दिया गया।

केंद्र पर कुल 14 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें लंबे समय से चल रहे विवादों को मध्यस्थता के जरिए सुलझाया गया। 4 मामलों में पति-पत्नी ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर बिना किसी दबाव के साथ रहने का निर्णय लिया और खुशी-खुशी विदा हुए।

इसके अलावा 2 मामलों में विधिक सलाह देकर प्रकरण समाप्त किए गए, जबकि शेष मामलों में सहमति न बनने पर अगली तिथि निर्धारित की गई।

इस सराहनीय पहल में कमरूद्दीन, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, अभिलाषा और संध्या सहित टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button