Breaking Newsभारत

गाजीपुर : “नौ निर्माण के नौ दिवस” के तहत सरस मेला आयोजित, महिला सशक्तिकरण पर जोर

“नौ निर्माण के नौ दिवस” के तहत सरस मेला आयोजित, महिला सशक्तिकरण पर जोर

गाजीपुर, 23 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के “नौ निर्माण के नौ दिवस” कार्यक्रम के अंतर्गत आज ऑडिटोरियम परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सरस मेला, जागरूकता एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह तथा विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल रहीं।

मुख्य अतिथि ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर महिलाओं के कार्यों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।उपायुक्त स्वतः रोजगार विजय कुमार यादव ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत पिछले नौ वर्षों में हुए कार्यों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि श्रीमती सपना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरस मेला ग्रामीण स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत का सशक्त उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं ने आत्मनिर्भरता हासिल कर परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना एवं वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे आमजन को व्यापक लाभ मिला है।विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरिता अग्रवाल ने कहा कि सरस मेला महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मंच प्रदान करता है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और समाज में नई पहचान बना रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं और अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें।कार्यक्रम के अंत में जिला विकास अधिकारी सुबास चन्द्र सरोज ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार सहित समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button