गाजीपुर : नई ज़िम्मेदारी, नया संकल्प: महिला सशक्तिकरण समिति की सदस्य बनीं डॉ. संगीता बलवंत

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।23/04/025को
नई ज़िम्मेदारी, नया संकल्प: महिला सशक्तिकरण समिति की सदस्य बनीं डॉ. संगीता बलवंत
गाजीपुर। जिले की प्रतिष्ठित नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत को महिला सशक्तिकरण समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति न केवल उनके राजनीतिक सफर में एक अहम मुकाम है, बल्कि गाजीपुर की महिलाओं के लिए भी आशा की एक नई किरण है।
यह समिति संसद की एक प्रमुख संस्था है, जो देशभर की महिलाओं के हक़, सम्मान और विकास के लिए नीतियाँ सुझाती है। डॉ. बलवंत ने इस जिम्मेदारी को “सेवा का अवसर” बताया और कहा, “मैं हर उस आवाज़ को संसद तक पहुँचाऊंगी, जो अब तक अनसुनी रह गई थी।”
उनकी इस उपलब्धि पर समर्थकों में हर्ष का माहौल है। लोग उन्हें गले लगाकर बधाई दे रहे हैं और गाजीपुर में एक नई उम्मीद की हवा बह रही है।