Breaking Newsभारत

गाजीपुर : धूमधाम से मनाया गया दक्षिणमुखी हनुमान जन्मोत्सव

गाजीपुर

धूमधाम से मनाया गया दक्षिणमुखी हनुमान जन्मोत्सव

गाज़ीपुर। संकट मोचन समिति नंदगंज के तत्वावधान में स्थानीय सरकारी अस्पताल के सामने स्थित संकट मोचन मंदिर पर दक्षिणमुखी हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार सिंह, समाजसेवी हरिहर सिंह, राजनाथ गुप्ता, शिव प्रसाद सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। समिति के सक्रिय सदस्यों में विशाल गोंड़, बुद्ध चौबे, विजय गुप्ता, रोशन गुप्ता, धन्नी राम, अमन गुप्ता, अनुराग गुप्ता, महेंद्र कुशवाहा, रिंकू खरवार, विजय गोंड़, मनीष प्रजापति, घनश्याम केसरी, उमा विश्वकर्मा, शिव कुमार वर्मा, अरविंद देवा, कन्हैया वर्मा आदि का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर भव्य भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिरस की धारा बहने लगी। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे यह कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button