गाजीपुर : देश में 1975 में लगा आपातकाल देश के लोकतंत्र के लिए काला अध्याय था: प्रमोद वर्मा

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।25/06/025को
देश में 1975 में लगा आपातकाल देश के लोकतंत्र के लिए काला अध्याय था: प्रमोद वर्मा
जखनिया, गाज़ीपुर। 25 जून 1975 को आज के ही दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश पर इमरजेंसी लगाया था, जिसे आज 50 साल पूरे हो गए, इस मौके पर जखनिया बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। इस मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा देश में 1975 में लगा आपातकाल देश के लोकतंत्र के लिए काला अध्याय था लोकतंत्र की गला घोट दी गई थी देश की आवाज को दबा दिया गया था संविधान की हत्या हुई थी। वर्मा ने कहा इमरजेंसी के 50 साल बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ चल रही है। उसके इरादे अभी भी पहले की तरह तानाशाही हैं। लोकतंत्र पर हमला 50 साल पहले आपातकाल के रूप में हुआ था।
स्वाभाविक है कि इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए, इतिहास से सबक लेना चाहिए और इतिहास में की गई गलतियों को लोकतांत्रिक देश में कभी नहीं दोहराया जाना चाहिए। आज इसी मुद्दे को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी पूरे भारत में ‘काला दिवस’ मना रही है. ऐसे में हम कांग्रेस पार्टी की हताशा देख सकते हैं। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष खरगे जी ने पीएम मोदी के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, वह निंदनीय है। चाहे खरगे हों या जयराम रमेश, इन लोगों को नहीं पता कि आपातकाल के दौरान आम भारतीय को किस तरह की पीड़ा और यातनाएं सहनी पड़ी थीं। रातों-रात करीब डेढ़ लाख लोगों को जेल में डाल दिया गया था।