Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : दुकान में घुसकर तोड़फोड़, महिला दुकानदार को दी जान से मारने की धमकी

दुकान में घुसकर तोड़फोड़, महिला दुकानदार को दी जान से मारने की धमकी

गाजीपुर। कोतवाली भुड़कुड़ा क्षेत्र के जखनियां बाजार पुलिस चौकी चौजा तिराहे के पास एक महिला दुकानदार के साथ मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। पीड़िता रेखा सोनकर पत्नी मनोज सोनकर ने थाने में प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़िता के अनुसार दिनांक 26 फरवरी 2026 को शाम लगभग 6 बजे जशवंत चौहान पुत्र भुजरी चौहान 8-10 लोगों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचा और अनावश्यक बातें करने लगा। आरोप है कि वह जबरन मोबाइल नंबर मांग रहा था और मना करने पर गाली-गलौज करने लगा। कुछ देर बाद उसने फोन कर और लोगों को बुला लिया, जिनकी संख्या लगभग 10-12 बताई जा रही है।आरोप है कि सभी ने मिलकर दुकान में घुसकर सामान फेंक दिया और तोड़फोड़ की। जब आसपास के लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उन्हें भी अपशब्द कहे गए और जान से मारने की धमकी दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी साधन सहकारी समिति के पास जलेबी की दुकान चलाता है।पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button