Breaking News

गाजीपुर : दिव्यांग संगठन के कार्यकर्ताओं का कोतवाली पर धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने से रोके जाने पर जताया विरोध

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।25/06/025को

दिव्यांग संगठन के कार्यकर्ताओं का कोतवाली पर धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने से रोके जाने पर जताया विरोध

जखनिया, गाज़ीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाज़ीपुर आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, लेकिन इसी सख्ती के बीच रविवार दोपहर भुड़कुड़ा कोतवाली परिसर एक अलग ही दृश्य का गवाह बना। दिव्यांग संगठन “जनकल्याण दिव्यांग संगठन” और “सर्व समाज विकास मंच” के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

कमलेश राम ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की नीयत से वे और उनके संगठन के सदस्य कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे, लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया गया। यही नहीं, संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ह्रदय नारायण सिंह को भी आज़मगढ़ में एक श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने से पुलिस ने रोक दिया, जिससे संगठन में नाराजगी और गुस्सा और अधिक बढ़ गया।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। लगभग आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कोतवाल डी.पी. सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया और प्रदर्शन समाप्त हुआ।

इस मौके पर कमलेश राम ने कहा, “हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थक हैं। फिर भी पुलिस हमें उनके कार्यक्रम में शामिल होने से रोकती है, यह तानाशाही नहीं तो और क्या है?” उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक और पक्षपातपूर्ण बताते हुए उच्च अधिकारियों से इस प्रकरण की जांच की मांग की।

धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव ह्रदय नारायण सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीलावती चौहान, चंकी पाण्डेय, पंकज, मोनू, सोनू सहित अन्य कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह घटना जिले में प्रशासनिक सख्ती और जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों के बीच बढ़ते अविश्वास को उजागर करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button