गाजीपुर : थाना दिवस पर फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

थाना दिवस पर फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

गाजीपुर, 28 मार्च 2026 — थाना दिवस के अवसर पर शनिवार को अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में थाना बिरनो में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं।इस दौरान कुल 4 फरियादियों ने अपनी शिकायतें लिखित रूप में प्रस्तुत कीं, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी बिरनो सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



