Breaking Newsभारत

गाजीपुर : त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी

त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी

15 अप्रैल 2026 को होगा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन

गाजीपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अविनाश कुमार ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश, लखनऊ की संशोधित अधिसूचना के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली-2025 के वृहद पुनरीक्षण हेतु संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत हस्तलिखित पांडुलिपियों की तैयारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने तथा संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन एवं निस्तारण की कार्रवाई 07 जनवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों के कम्प्यूटरीकरण की तैयारी, उन्हें मूल सूची में समाहित करने तथा आवश्यकतानुसार मतदान केंद्रों/स्थलों के निर्धारण की कार्रवाई 21 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक संपन्न की जाएगी।

मतदाता सूचियों के कम्प्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केंद्रों/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची डाउनलोडिंग एवं फोटो प्रतियां तैयार कराने की प्रक्रिया 17 मार्च 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक चलेगी।

निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्य राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के निर्देशन एवं नियंत्रण में संपन्न कराया जाएगा। पुनरीक्षण अवधि के दौरान पड़ने वाले सभी सार्वजनिक अवकाशों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही पूर्ण की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button